नमस्कार दोस्तों स्वागत हैं। दोस्तों आप सभी जानते हैं कि हम नीले ग्रह पृथ्वी के निवासी हैं। पृथ्वी, आकाशगंगा Milky wey में मौजूद सौलर प्रणाली का तीसरा ग्रह है, जहाँ जीवन संभव है। हमारी पृथ्वी पर जीवन को संभव बनाने में सुर्य एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। अगर सूर्य नहीं हो तो पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। पर क्या आपने कभी सोचा हैं? अगर सूर्य अचानक से गायब हो जाए तो क्या होगा?
![]() |
| Sunrise |
चलिए आज मैं आपको बताऊंगा कि अगर सुर्य अचानक से गायब हो जाए तो क्या होगा। दोस्तों सुर्य के गायब हो जाने की खबर आपको 8 मिनिट 27 सेकण्ड बाद मिलेगी क्योंकि सुर्य का प्रकाश हम तक 8 मिनिट 27 सेकण्ड बाद पहुंचता हैं। जिस हिस्से में रात हैं वो दिन उगने के इंतज़ार में होंगें, पर सुर्य तो गायब हो चुका हैं वो इस बात से अनजान ही हैं। धीरे धीरे तापमान में काफी गिरावट आ जाएगी कुछ घण्टों बाद पानी पीने लायक ही नहीं रहेगा।
![]() |
| Iceland |

सुर्य के गायब होने के दो दिन बाद इतनी सर्दी बढ़ गयी होगी कि कम्बल भी बेअसर हो जाएगा। कुछ दिन बीत जाने पर तापमान इतना घट जाएगा कि नदियों,झरनों झीलों का पानी बर्फ बन जाएगा, महासागरों में भी उपरी परत बर्फ बन जाएगी।
दुनिया में कई लोग इस भयानक सर्दी के चलते मर गए होंगे। सांइस भी अब इस मुसीबत से बचाने में बेकार पड़ रहा हैं। धीरे धीरे वातावरण से आॅक्सीजन भी नष्ट हो जायेगा। अब तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा सुर्य के गायब होने के 15-20 दिनों के बाद धरती पर लगभग जीवन खत्म सा हो जाएगा। बस कुछ अमीर और वैज्ञानिक बचे होंगे। सुर्य के गायब होने के एक महीने बाद महासागरों का पानी भी पुरी तरह बर्फ बन जाएगा, सारे समुद्री जीव भी मारे जाएंगे अब धरती पर कोई जीव मौजूद नहीं होगा बस चारों ओर जमी हुई बर्फ होगी,और मृत जीवों के शव। अब यह नीला ग्रह एक श्वेत ग्रह ( White Planet ) बन चुका होगा ।
तो दोस्तों आपने इस पोस्ट में ये जाना कि अगर हमारा सुर्य गायब हो जाए तो क्या परिणाम होंगे। आशा करता हूँ कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को जरुर शेयर करें और साथ ही हमें फोलो करें।


0 comments:
दिशानिर्देश- आप सभी से निवेदन हैं कि इस वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अनुचित और अभद्र भाषा युक्त कमेंट न करें।