सोमवार, 30 दिसंबर 2019

भगवान जो भी करता हैं हमारे भले के लिए करता हैं। bhagwan jo karta hai bhale ki karta hai hindi kahani

बीरबल भगवान में विश्वास रखने वाला इंसान था वह हर बात में कहा करता था कि भगवान जो करता हैं भले के लिए करता हैं। इस कथन से उसका ये मानना था कि भगवान हमें थोड़ी तकलीफ देकर बड़ी मुसीबत से बचाते है। लेकिन दरबारी अकसर बीरबल से जला करते थे वे हमेशा बीरबल को नीचा दिखाने की कोशिश किया करते थे।

एक दिन एक दरबारी ने अकबर से कहा हुजूर कल मैं अपने पशुओं को घास काटकर डाल रहा था तो अचानक मेरी ये उंगली कट गई, अब इसमें ईश्वर ने मेरा क्या भला किया । तभी अकबर ने बीरबल से कहा बीरबल तुम्हारा क्या कहना है, तो बीरबल बोला हुजूर मेरा कहना तो अब भी यही है कि भगवान जो भी करता हैं वो हमारे भले के लिए करता हैं। वो दरबारी बीरबल की इस बात से बहुत नाराज हुआ कई दरबारी इस बात का विरोध करने लगे फिर भी बीरबल अपनी जिद्द पर अड़ा रहा उसने कहा इसका फैसला समय आने पर अपने आप हो जाएगा।

 कुछ दिन बाद वह दरबारी जंगल में जाता हैं रास्ता भटक जाने की वजह से वह जंगल में बहुत आगे निकल जाता हैं। जंगल में उसे आदिवासी घेर लेते हैं और अपने कुल देवता को उस इंसान की बली चढाने कुल देवता के मंदिर ले जाते हैं । वहाँ आदिवासियों का पुजारी बली देने से पहले उस आदमी की जांच करता हैं तभी उसे उस आदमी की कटी हुई उंगली नजर आती हैं तो वह पुजारी उसे ये कहते हुए छोड़ देता कि यह आदमी बली चढाने योग्य नहीं है। दुसरे दिन वह आदमी दरबार में आकर बीरबल के पैरों में घिर कर रोने लगता हैं। अकबर जब ये सब देखते हैं तो इसका कारण पुछते हैं तो वह व्यक्ति सारी घटना कह सुनाता हैं। तभी बादशाह अकबर कहते हैं कि उस आप सब बीरबल का विरोध कर रहे थे पर सच मैं अल्लाह जो करते हैं हमारे भले के लिए ही करते हैं। सभी दरबारियों ने सिर झुका लिए।

0 comments:

दिशानिर्देश- आप सभी से निवेदन हैं कि इस वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अनुचित और अभद्र भाषा युक्त कमेंट न करें।